विधायक देवेन्द्र जैन का होली मिलन समारोह 27 को

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
होली का पर्व रंगों का पर्व होता है और इस पर्व को सभी लोग उल्लास के साथ मनाते हैं। इसी क्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह होली मिलन समारोह 27 मार्च को सीआरपीएफ थीम रोड पर स्थित पत्ते वाला धर्म कांटा पर दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा। विधायक देवेंद्र जैन ने बताया कि होली मिलन समारोह में सभी लोग एक दूसरे को तिलक लगाएंगे और बधाई देकर होली मिलन समारोह मनाएंगे। जिला कोषाध्यक्ष सक्षम जैन नए सभी मीडिया साथियों से निवेदन किया है कि सभी मीडिया साथी इस कार्यक्रम में शिरकत करें और होली मिलन समारोह मनाएं। कार्यक्रम के उपरांत भोजन व्यवस्था भी रखी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top