कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने की अपील, जलभराव वाले स्थलों पर न जाएं

MP DARPAN
0

मड़ीखेड़ा के 6 गेट खोले, मोहिनी पिकअप वियर के 8 गेट खुले



शिवपुरी।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने सभी जिलेवासियों से अपील की है। अभी लगातार वारिश हो रही है। जिससे जल संरचनाओं में जल स्तर बढ़ा है। और जिले में भारी वर्षा की संभावना है। नदियों, बांध में भी जल स्तर बड़ गया है। नदी, नाले और अन्य जल भराव वाले स्थल और रपटे को पार न करें। अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। कोई भी लापरवाही घातक हो सकती है। ऐसी स्थिति निर्मित न हो इसके लिए सभी से अपील की जा रही है। जान माल की क्षति न हो। इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें। अभी बुधवार को लगातार हुई वर्षा के कारण मड़ीखेड़ा डैम, मोहिनी पिकअप बियर समोहा डैम के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है।
कार्यपालन यंत्री मड़ीखेड़ा ने बताया कि मड़ीखेङा बांध के वर्तमान जलस्तर, जलआवक दर, जलसंग्रहण क्षेत्र से प्राप्त  सूचना,मौसम विभाग द्वारा जारी   चेतावनी और अतिवर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित जल स्तर बनाए रखने के लिए बांध के जल द्वारों से 2007.888 क्यूमेक्स पानी की निकासी की जा रही है । यह पानी नदी के द्वारा मोहिनी पिकअप वियर बाँध में पहुंचेगा। इसी प्रकार मोहिनी पिकअप वियर बांध के 8 गेट खोले गए हैं। और समोहा बांध के भी गेट खोले गए और पानी की निकासी की गई। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें और जल निकासी की सूचना भी समय दी जाए जिससे आम जनों को भी जानकारी रहे। 

भारी बारिश, आठवीं तक के बच्चों की कलेक्टर ने की छुट्टी

जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार जारी बारिश के चलते कई स्कूलों के मार्ग और परिसर में पानी भर गया है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बुधवार की शाम जिले के सभी शासकीय, अद्धशासकीय व निजी विद्यालयों के नर्सरी के आठवी तक के छात्र-छात्राओं के लिए गुरूवार का अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों को इस आदेश से अवगत करा दिया गया है, हालांकि शाला प्रमुखों सहित समस्त स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय व पदीय दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top