डॉ. प्रीति निगोतिया को बनाया जनरल मेडिसिन विभाग का विभागाध्यक्ष

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा 9 सितम्बर को आदेश जारी करते हुए सह प्राध्यापक जनरल मेडिसिन डॉ. प्रीति निगोतिया को जनरल मेडिसिन विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. प्रीति आगामी दो वर्षों तक इस जिम्मेदारी को संभालती रहेंगी। आदेश में उल्लेख किया गया है कि अध्यक्ष स्वशासी समिति चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा नोटशीट में अंकित टीम एवं प्रकरण के निराकरण हेतु गठित समिति की अनुशंसा के दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशों के पालन में चक्रीय क्रम अपनाते हुए डॉ. प्रीति निगोतिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top