शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, करैरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव राजपूत को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ग्राम जुझाई, थाना करैरा का निवासी है।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार, पीड़िता ने 8 अक्टूबर 2026 को थाना करैरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संजीव राजपूत ने 16 सितंबर 2026 से शादी का झांसा देकर उसे किराए के मकान में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति तथा करैरा एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 9 अक्टूबर को ग्राम जुझाई से आरोपी संजीव राजपूत पुत्र हरभान राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह भिलाला, आरक्षक सोनू श्रीवास्तव और महिला आरक्षक नीलम परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top