चोरी का पूरा माल बरामद, वारदात में इस्तेमाल ईको कार भी जब्त
शिवपुरी। नरवर पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए भिंड जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल शत-प्रतिशत बरामद किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ईको कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
नरवर टीआई अरूण प्रताप सिंह भदौरिया के अनुसार 22 सितंबर 2026 को फरियादी दिनेश कुशवाह ने नरवर थाना पहुंचकर घर से रात में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 199/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में नरवर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 30 सितंबर को विनोद जैन उम्र 35 वर्ष, यूनिस खान उम्र 28 वर्ष और सद्दाम हुसैन उम्र 25 वर्ष निवासी मालनपुर, जिला भिंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त ईको कार क्रमांक एमपी 07 जेडसी 1903 तथा चोरी का माल चांदी की करधौनी, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की चूडिय़ां और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को 3 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उनि राधाकृष्ण बंजारा, प्र.आर. प्रभजोत सिंह, आरक्षक परिमाल सिंह, माधौ सिंह, पवन पुरी, गौरव जाट, नरेंद्र मौर्य तथा साइबर सेल से उनि धर्मेंद्र जाट, आरक्षक विकास और दामोदर की सराहनीय भूमिका रही।


