700 फुट कॉपर केबल की बरामद, न्यायालय के आदेश पर आरोपी जेल भेजा
शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 70 हजार रुपये कीमत की 700 फुट कॉपर केबल बरामद कर आरोपी करन पुरी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोवर्धन थाना प्रभारी सौरभ तोमर के अनुसार, फरियादी अंशु तिवारी उम्र 28 वर्ष पुत्र शैलेन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम महमूदपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ग्राम गाजीगढ़ क्रेशर प्लांट, ने 8 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि क्रेशर प्लांट में पानी की मोटर में लगी कॉपर वायर केबल चोरी हो गई है। शिकायत पर थाना गोवर्धन में बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसपी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर एएसपी रामदास प्रजापति तथा पोहरी एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर 9 अक्टूबर को गिरवानी घाटिया के पास से आरोपी करन पुरी उम्र 32 वर्ष पुत्र मंगीपुरी निवासी ग्राम गिरवानी, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी गई 700 फुट कॉपर केबल जब्त की गई। न्यायालय में पेशी के बाद उसे पोहरी जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, प्रधान आरक्षक रवि कन्नौजी, अनिल कुमार, आरक्षक शैलेन्द्र धाकड़ और शिवराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


