राज्य कर्मचारी संघ के स्थापना दिवस पर कर्मयोगियों का सम्मान

MP DARPAN
0

स्वच्छता कर्मियों से लेकर आंगनवाड़ी, आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं, पेंशनर्स, ऑटो चालकों और विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों को किया सम्मानित

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 48वां स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारी हित के साथ देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों, आंगनवाड़ी, आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनर्स, ईमानदार ऑटो चालकों तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना से हुआ। मुख्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, नंदकिशोर नापित, जिला महामंत्री लवलेश जैन, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, केशव सिंह तोमर, मुन्नालाल शर्मा, केपी परमार, नवनीत सैन, लता मंजेश परमार, फतेह सिंह गुर्जर और मंजू धाकड़ शामिल रहे। वक्ताओं ने संघ की कर्मचारी हित में भूमिका की सराहना करते हुए कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह में यात्रियों का छूटा सोना-चांदी व कीमती सामान लौटाने वाले ऑटो चालकों सहित उल्लेखनीय कार्य करने वालों को शॉल, श्रीफल, अंगवस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित किया गया। आयोजन में राजेंद्र पिपलौदा, राज कुमार सरैया, अशोक वर्मा, रितु श्रीवास्तव, राजीव पुरोहित, उमाशंकर चौरसिया, हरिवल्लभ शर्मा राजू, सुरेंद्र यादव, विवेक गौतम, अमरसिंह कुशवाह, महावीर मुदगल, शिशुपाल यादव और हरनारायण झा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन महावीर मुदगल व राज कुमार सरैया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top