लोगों ने दी बधाइयां
शिवपुरी। करैरा के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष जाटव की बेटी डॉ. साधना गौतम ने करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी प्रथम पोस्टिंग पाकर ब्लॉक में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। डॉ. साधना गौतम एमबीबीएस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा में प्रथम जॉइनिंग लेने पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि करैरा अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने से मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।


