नेपाल सिंह बघेल बने जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिलाध्यक्ष

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (जंप) के संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए प्रांतीय नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय बेचैन, प्रांतीय संगठन सचिव राहुल सक्सेना एवं ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत की अनुशंसा पर नेपाल सिंह बघेल को शिवपुरी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। प्रियदर्शनी कॉलोनी निवासी श्री बघेल को यह दायित्व आगामी आदेश तक सौंपा गया है। संगठन को श्री बघेल से अपेक्षा है कि वे शीघ्र ही जिले की समस्त तहसीलों में संगठन के नियमों के अनुरूप तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि श्री बघेल के नेतृत्व में शिवपुरी जिले में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, ईष्ट मित्रों सहित अनेक लोगों ने बधाईयां दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top