गंदे पानी की शिकायत पर सीएमओ भार्गव ने संभाली कमान, सदर बाजार में निरीक्षण, नालियों में पड़े नल कनेक्शन हटवाए

MP DARPAN
0

शिवपुरी। नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोलारस नगर परिषद पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। वार्ड क्रमांक 04 स्थित सदर बाजार में गंदे पानी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर परिषद अधिकारी रमेश भार्गव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई कराई।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्री भार्गव ने पाया कि सदर बाजार में दो नल कनेक्शन नालियों में डले हुए थे, जिससे पेयजल लाइन में गंदा पानी मिलने की समस्या उत्पन्न हो रही थी। सीएमओ रमेश भार्गव ने मौके पर ही दोनों नल कनेक्शनों को नालियों से हटवाकर समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यदि इसके बाद भी गंदे पानी की समस्या बनी रहती है तो पुरानी नल लाइन को पूरी तरह बंद कर नई नल लाइन डलवाई जाएगी, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित जल मिल सके। सीएमओ ने यह भी स्पष्ट किया कि सदर बाजार सहित पूरे नगर के नल कनेक्शनों की जांच कर उनकी एंट्री की जाएगी और जहां-जहां अवैध नल कनेक्शन पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल काटने की कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से सीधा संवाद

निरीक्षण के दौरान सीएमओ रमेश भार्गव ने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि नगर परिषद की प्राथमिकता जनस्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि कोलारस के किसी भी वार्ड में यदि कहीं भी गंदा पानी आ रहा है तो नागरिक सीधे हमसे संपर्क करें। नगर परिषद पूरी तत्परता से समस्या का तत्काल समाधान करेगी। नागरिकों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top