बाबा साहब डॉ. आंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले पर बनी फिल्मों का भव्य प्रसारण

MP DARPAN
0

संविधान साक्षरता मिशन के तहत सतेरिया बौद्ध विहार में प्रेरक आयोजन

शिवपुरी। संविधान साक्षरता मिशन, झांसी के तत्वावधान तथा दा बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से सतेरिया बौद्ध विहार में एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, संघर्ष और विचारधारा पर आधारित फिल्मों का प्रभावशाली प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में झांसी से पधारे डॉ. भागीरथ आंबेडकर, अनिल आंबेडकर, राजेंद्र आंबेडकर (ड्राइवर साहब शताब्दी), डॉ. एक्सप्रेस, डॉ. राहुल आंबेडकर सहित संदीप आर्य, राजेश कुमार आर्य, नवलकिशोर जाटव, कोकसिंह प्रभाकर, बंटी प्रभाकर, कृष आर्य, रामदास आर्य, जितेंद्र सिंह उचाड़िया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर संविधान के महत्वपूर्ण एवं आवश्यक अनुच्छेदों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित जनसमूह को संविधान की बारीकियों से अवगत कराते हुए उसके सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के मूल्यों पर गहन चर्चा की गई। फिल्मों के माध्यम से महात्मा फुले और बाबा साहब आंबेडकर के विचारों ने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 200 पुरुष एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन का शुभारंभ भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बिहारी लाल प्रभाकर (ठेकेदार) द्वारा किया गया, जबकि संचालन कुलदीप आर्य (पत्रकार) ने कुशलता से किया। कार्यक्रम के अंत में कुलदीप आर्य द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top