नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता 24 घंटे में गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मगरौनी चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मगरौनी चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत के अनुसार, 17 जुलाई को पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई की दोपहर वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके सौतेले पिता रामलाल आदिवासी उम्र 38 वर्ष निवासी हरदौलपुरा, मगरौनी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर थाना नरवर में अपराध क्रमांक 130/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर 18 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त  कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक भोले सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र तोमर, सचिन यादव, बीरेन्द्र गुर्जर और शिवराज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top