किसानों से 3.62 लाख रुपये के टमाटर खरीदकर भुगतान में धोखाधड़ी, आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। सिरसौद थाना पुलिस ने किसानों से टमाटर की फसल खरीदकर लाखों रुपये का भुगतान नहीं करने के मामले में फरार आरोपी करन कुमार को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर किसानों के साथ अमानत में खयानत एवं धोखाधड़ी करने का आरोप है।

सिरसौद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के अनुसार, ग्राम रामखेड़ी निवासी किसान विनोद पुत्र उम्मेद सिंह रावत उम्र 26 वर्ष ने 15 नवंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी करन कुमार पुत्र राजवीर सिंह, निवासी जजीरपुर, कासगंज, उत्तर प्रदेश, उसके खेत से टमाटर से भरी 317 क्रेट, कीमत 3,62,070 रुपये लेकर गया था। व्यापारी ने 1 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन शेष 2,62,070 रुपये का भुगतान नहीं किया। शिकायत पर सिरसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। आरोपी की लोकेशन एवं सही जानकारी जुटाने में सायबर सेल शिवपुरी की मदद ली गई। पुलिस टीम नागपुर महाराष्ट्र पहुंची और स्थानीय थाना अजनी, जिला नागपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी करन कुमार पुत्र रघुवीर सिंह जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी नगला समस, थाना काशगंज, जिला काशगंज, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर शिवपुरी लाई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरसौद उनि धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रभारी सायबर सेल शिवपुरी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट, उनि जगदीश भिलाला, प्रआर. बलवंत पाल, प्रआर. सत्यवीर जादौन, प्रआर. विक्रम वाथम, आर. जलज रावत, दामोदर परिहार, विकास सिंह चौहान एवं आर.चा. रमेश सिंह की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top