कोलारस पुलिस ने 5 लीटर जहरीली हाथभट्टी शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलारस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लीटर जहरीली हाथभट्टी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,000 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचोन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

कोलारस टीआई पुनीत वाजपेई के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पडोरा पुल के पास लाल मुरम रोड, ग्राम बेहटा में एक व्यक्ति पीले रंग की कट्टी में अवैध शराब लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गोबिन्द पिता सीताराम धाकड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हरौआ, थाना कोलारस को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 5 लीटर हाथभट्टी की बनी जहरीली शराब बरामद हुई, जिसे विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर अपराध क्रमांक 297/2026, धारा 49-क एवं 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, सउनि. यतेन्द्र वाथम, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्मा, आरक्षक दीपक जाट, सूरज टैगोर एवं चालक आरक्षक रणवीर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top