करैरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने 13 अगस्त 2026 को वृत्त करैरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से हाथ भट्टी शराब बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग के अनुसार, वृत्त करैरा प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने दिनारा स्थित शीतला माता मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर दबिश दी। यहां आरोपी सतीश राय को 20 पाउच हाथ भट्टी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। इसी क्रम में टीम ने ग्राम सिरसौद में कार्रवाई करते हुए आरोपी आरती कंजर को हाथ भट्टी मदिरा बेचते हुए गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दो आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी डॉ. तीर्थराज भारद्वाज के साथ आरक्षक अनिल सिंह, अनिल यादव एवं सैनिक श्रीमती ऋतु का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top