सीएमओ राठौर की सख्ती का असर, नालियां साफ, डंप कचरा हटाने सड़कों पर उतरी नगर पालिका

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत राठौर ने मोर्चा संभाल लिया है। उनके निर्देश पर नगर पालिका की टीमें लगातार मैदान में उतरकर शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चला रही हैं। अभियान के तहत डंप कचरा हटाने, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को नई गति मिली है।

नगर पालिका की टीमों ने मिर्ची बाजार, राजेश्वरी रोड, पोहरी बस स्टैंड, सर्कुलर रोड, नक्षत्र गार्डन, कलेक्टर बंगला रोड और कोर्ट परिसर सहित कई प्रमुख स्थानों से डंप कचरा हटाकर सफाई कराई। वहीं थीम रोड मार्केट, एसपी बंगला रोड, सर्किट हाउस रोड और पोहरी चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में ट्रैक्टरों के माध्यम से कचरा उठवाकर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।  शहर के विभिन्न वार्डों में भी विशेष अभियान के तहत नालियों की सफाई, डंप कचरे का उठाव और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई। श्री विहार कॉलोनी, फिजिकल रोड, शक्तिपुरम खुड़ा, माधव विहार, हनुमान मंदिर क्षेत्र और पुलिस परेड ग्राउंड सहित कई इलाकों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। सीएमओ यशवंत राठौर ने अधिकारियों और सफाई अमले को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नियमित व्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में सफाई, नालियों की समय पर सफाई और कचरे का तत्काल उठाव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि स्वच्छ शिवपुरी ही स्वस्थ शिवपुरी की पहचान है और इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और नगर पालिका के अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top