गुना पुलिस ने 24 घंटे में किया लूट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

MP DARPAN
0

गुना। युवक-युवती के साथ लूट, मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास जैसे जघन्य एवं सनसनीखेज मामले का गुना पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के सतत पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज और लगातार दबिश देकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 की रात मंदिर से लौट रहे युवक-युवती को धरनावदा थाना क्षेत्र में गादेर गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने रोककर जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल, पर्स और अन्य सामान लूट लिया तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान एक राहगीर की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम को देखकर आरोपी भाग निकले, जिससे बड़ी वारदात टल गई। मामले में धरनावदा थाने में अपराध क्रमांक 159/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू पुत्र हीरालाल बंजारा (बोरखेड़ा), छोटू पुत्र मांगीलाल बंजारा (खजरा), सरदार पुत्र कर्मा उर्फ करम सिंह बंजारा (विनायकी), महेन्द्र पुत्र गब्बा बंजारा तथा दिनेश पुत्र गब्बा बंजारा (दोनों बोरखेड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया। दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस कार्रवाई में थाना केंट के निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, संजय जाट, रामनिवास शर्मा; थाना धरनावदा के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा, उपनिरीक्षक अंजना चंदेल, प्रधान आरक्षक योगेश धाकड़, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, धर्मेंद्र धाकड़, सतेंद्र गुर्जर, ऋषिकेश शर्मा; थाना राघौगढ़ के निरीक्षक अजय जाट, उपनिरीक्षक रसना राजावत, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, अमित जाट; साइबर सेल के उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया, भूपेन्द्र खटीक, अभय रघुवंशी; पुलिस लाइन के निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, अमित अग्रवाल, प्रधान आरक्षक अजेन्द्रपाल, हरीश राजपूत, आरक्षक मोहर सिंह किरार; थाना कोतवाली के आरक्षक नवदीप अग्रवाल, शिवकुमार रघुवंशी; थाना फतेहगढ़ के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं उनकी टीम; थाना आरोन के प्रधान आरक्षक इरशाद खान, प्रताप मौर्य तथा थाना बजरंगगढ़ के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top