शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर परिषद बैराड़ ने एक सराहनीय पहल करते हुए अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को मुक्तिधाम परिसर में 200 पौधों का बृहद वृक्षारोपण किया। अभियान का उद्देश्य नगर को हराभरा बनाने के साथ मुक्तिधाम परिसर को स्वच्छ, छायादार और पर्यावरण अनुकूल विकसित करना है। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मालती रावत एवं लक्ष्मण सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद्र जाटव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर परिषद बैराड़ लगातार हरित अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि लगाए गए सभी 200 पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और संरक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे भविष्य में विकसित होकर नगर की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। वृक्षारोपण अभियान में नीरज गर्ग, राजेंद्र गर्ग, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रखर सिंघल, संजय गुप्ता, अंकित रावत, प्रभु दयाल रावत, पवन रावत, कैलाश धाकड़, मंगल बाथम, अमृत बाथम, अंकेश बाथम, राजू वाल्मीकि, भारत वाल्मीकि, ओमी वाल्मीकि, हजरत सिंह तथा लक्ष्मण वाल्मीकि सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।


