जिला शिक्षा अधिकारी यादव ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की
शिवपुरी। आगामी जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर गुरुवार को फिजिकल कॉलेज शिवपुरी के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी आकाश यादव ने की, जबकि जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला स्तर पर खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन, खिलाडिय़ों के पंजीयन और वार्षिक खेल कैलेंडर के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। आकाश यादव ने सभी खेलकूद शिक्षकों को निर्देश दिए कि कैलेंडर के अनुसार प्रतियोगिताएं शीघ्र आयोजित कर खिलाडिय़ों का खेलवार रिकॉर्ड संधारित करें तथा ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं, ताकि खिलाडिय़ों को सभी शासकीय सुविधाओं का लाभ मिल सके। जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने खेल प्रतिभाओं को अधिक अवसर दिलाने के लिए खेल शिक्षकों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी अजय बाथम ने दी, जबकि कार्यक्रम का संचालन यादवेन्द्र चौधरी ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह तोमर, बसंत शर्मा, कौशल किशोर गौतम, वीरेंद्र वर्मा, रामकृष्ण रघुवंशी, एन.के. जैन, राकेश कुलश्रेष्ठ, अंचल सिंह, मुरारी लाल गुप्ता, विवेक महेन्द्रा, बृजमोहन चाहर, विवेकवर्धन शर्मा, संजीव पांडे, मनोज गुप्ता, इंद्रजीत पाल, निखिल श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, नूर मोहम्मद, राकेश शर्मा, पुष्पा मिश्रा, सुरेंद्र शर्मा, संतोष त्रिपाठी, पवन पाठक, सौरभ चंदेल, संस्कार मिश्रा सहित जिले के खेलकूद शिक्षक उपस्थित रहे।


