हैप्पीडेज स्कूल की छात्र परिषद घोषित, शिवम हेड बॉय तो काजल बनीं हेड गर्ल

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
स्थानीय हैप्पीडेज हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद के वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। समारोह में 22 सदस्यीय स्टूडेंट काउंसिल का गठन कर छात्र नेतृत्व को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान एवं प्राचार्य विनय श्रीवास्तव की मौजूदगी में सभी परिषद सदस्यों को बैज व सैश पहनाकर अलंकृत किया गया। कक्षा 12वीं के शिवम यादव को हेड बॉय और काजल यादव को हेड गर्ल चुना गया। अयान खान को स्पोर्ट्स कैप्टन, युवराज धाकड़ को जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन, जबकि वंशिका व्यास एवं निहाल सोनी को एक्टिविटी कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई। पांचों हाउस के लिए भी कप्तानों की घोषणा की गई। गंगा हाउस से आकाश पाल, गोदावरी हाउस से कृष्णा सिकरवार, कावेरी हाउस से शिवम रावत, नर्मदा हाउस से झलक यादव तथा यमुना हाउस से वरुण गौर को हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया। स्कूल के स्पोर्ट्स विभाग के गिर्राज शर्मा ने बताया कि परिषद का चयन विद्यार्थियों की नियमितता, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता के आधार पर किया गया। इसके बाद छात्र परिषद ने ध्वजों के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में श्रीमती गीता दीवान ने सभी परिषद सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य विनय श्रीवास्तव के प्रेरक संबोधन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय बैंड की प्रस्तुति देव घोसी, राघव गुप्ता, कान्हा शर्मा, उज्जवल शिवहरे और हरसुल धाकड़ ने दी। वहीं एनसीसी कैडेट कमरजोत सिंह एवं राहुल यादव ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top