आम तोडऩे के विवाद में हत्या, 3 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खनियाधाना थाना पुलिस ने हत्या के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

खनियाधाना टीआई केदार सिंह यादव के अनुसार, 19 मई 2026 को ग्राम अछरौनी में साझा आम के पेड़ से आम तोडऩे के विवाद पर सिरनाम प्रजापति, राहुल प्रजापति और लुक्का उर्फ सोनसिंह प्रजापति ने खुमनिया प्रजापति तथा रामकुमार प्रजापति के साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल खुमनिया प्रजापति की उपचार के दौरान जेएएच अस्पताल, ग्वालियर में मौत हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं। मामले में सिरनाम प्रजापति और लुक्का उर्फ सोनसिंह प्रजापति पहले ही गिरफ्तार होकर उपजेल पिछोर में निरुद्ध हैं। अब फरार चल रहे राहुल प्रजापति उम्र 27 वर्ष निवासी प्रजापति मोहल्ला, ग्राम अछरौनी को रेड्डी चौराहे से गिरफ्तार कर 4 अगस्त को न्यायालय खनियाधाना में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट मिलने पर उसे उपजेल पिछोर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक केदार सिंह यादव, उपनिरीक्षक छाया राय, सहायक उपनिरीक्षक रामसिंह भिलाला, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह पाल, प्रधान आरक्षक नीतू सिंह, प्रधान आरक्षक सोनू यादव, आरक्षक अनूप कुमार, आरक्षक अरविन्द्र सिंह कौरव, आरक्षक संदीप एवं महिला आरक्षक हनीराजा चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top