शिवपुरी। गोपालपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
गोपालपुर थाना प्रभारी राधेश्याम शिवहरे के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 07/2022 में धारा 363, 366, 376 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे गजराज उर्फ गाजर आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जमोनिया थाना गोपालपुर को 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) न्यायालय, शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति तथा एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में गोपालपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम शिवहरे, सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल खरगे तथा आरक्षक दिग्विजय यादव, रामवरन सिंह और दधिराम गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


