पिछोर रेंजर बिसारिया की बड़ी कार्रवाई, उमरीकलां में धड़ाधड़ छापे, 3 अवैध आरामशीनें जब्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पिछोर वन विभाग ने अवैध काष्ठ चिरान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछोर तहसील के ग्राम उमरीकलां में संचालित तीन अवैध आरामशीनों को जब्त कर लिया। पिछोर वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषभ बिसारिया के नेतृत्व में करैरा और पिछोर वन अमले की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया।

अवैध आरामशीनों के संचालन की शिकायत मिलने पर उप वनमंडलाधिकारी आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में टीम ने गांव पहुंचकर नियमानुसार सर्च वारंट चस्पा किया और कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान जगदीश पुत्र बद्री विश्वकर्मा, अच्छेलाल पुत्र किशनलाल विश्वकर्मा तथा लक्ष्मण पुत्र बैजनाथ विश्वकर्मा के परिसरों में अवैध रूप से संचालित तीन आरामशीनें मिलीं, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश काष्ठ चिरान अधिनियम, 1984 की संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषभ बिसारिया ने स्पष्ट किया कि वन संपदा की तस्करी, अवैध काष्ठ चिरान और बिना अनुमति संचालित आरामशीनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top