14 अगस्त को सम्मानित होंगी गणेशोत्सव की प्रतिभाएं

MP DARPAN
0

श्री गणेश सांस्कृतिक समिति का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

शिवपुरी। श्री गणेश सांस्कृतिक समिति, न्यू ब्लॉक द्वारा गणेशोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह 14 अगस्त को परिणय वाटिका, शिवपुरी में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ मंगलम बाल गृह, दुर्गा वाहिनी शिवपुरी, मंगलम योग केंद्र, सभी खानपान एवं जलपान समितियों तथा पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों का भी विशेष सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्याम सुंदर राठौर, ब्रज दुबे, सौरभ सांखला, अमित गुप्ता, दिनेश गर्ग (गुड्डे), राजीव शर्मा एवं राजू यादव ग्वाल सहित समिति के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा, अतिथि व्यवस्था और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सुंदर मूर्ति प्रतियोगिता में शीतला माता मंदिर समिति (पुरानी शिवपुरी) और फिजिकल का सम्राट संयुक्त प्रथम रहे। संयुक्त द्वितीय स्थान पर भैरो बाबा उत्सव समिति (पुरानी शिवपुरी) और कलारबाग का राजा, जबकि संयुक्त तृतीय पर खेड़ापति उत्सव समिति, राधारमण मंदिर (पुरानी शिवपुरी) एवं बाबा उत्सव समिति (जल मंदिर रोड) रही। विशेष पुरस्कार छोटा लुहारपुरा के सरकार, पिन्नू महाराज उत्सव समिति, आजाद जनजागृति मंच, श्री सिद्धि विनायक समिति एवं खुड़े का राजा को मिलेगा। चल झांकी प्रतियोगिता में भैरो बाबा मंदिर समिति प्रथम, इच्छापूर्ण शिव मंदिर समिति द्वितीय और राधारमण मंदिर समिति तृतीय रही। विशेष पुरस्कार भैरो बाबा गणेश उत्सव समिति, कलारबाग का राजा एवं पिन्नू महाराज उत्सव समिति को दिया जाएगा। अचल झांकी प्रतियोगिता में गजकर्णक समिति प्रथम रही। संयुक्त द्वितीय स्थान विजयपुरम कॉलोनी उत्सव समिति और नव युवक एकता समिति, जबकि संयुक्त तृतीय स्थान बाल गणेश उत्सव समिति, सिद्धि विनायक मित्र मंडल एवं ठाकुर बाबा बाल समिति को मिला। विशेष पुरस्कार बाबा उत्सव समिति (जल मंदिर रोड) और पिन्नू महाराज उत्सव समिति को दिया जाएगा। सुंदर पंडाल प्रतियोगिता में फिजिकल का सम्राट प्रथम रहा। संयुक्त द्वितीय पर भैरो बाबा उत्सव समिति और कमलागंज का राजा, जबकि संयुक्त तृतीय पर कलारबाग का राजा, आजाद जन जागृति मंच एवं खेड़ापति उत्सव समिति रही। बैंड प्रतियोगिता में विजय बैंड ने प्रथम, अग्रवाल बैंड एवं ध्वनि संयोजन ने द्वितीय और संगम ढोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि घनश्याम शहनाई को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। वरिष्ठ नृत्य प्रतियोगिता में अनमोल भार्गव और काया (ट्रू गाइज) संयुक्त प्रथम, रानी महौर और समृद्धि शर्मा संयुक्त द्वितीय, जबकि राशि मित्तल एवं सम्मान राज गौरवाणी संयुक्त तृतीय रहे। डी रॉक, माही निगम और स्पर्श कुलश्रेष्ठ को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा। कनिष्ठ नृत्य प्रतियोगिता में मौशी जैन और अभ्युदय सर्वसैना संयुक्त प्रथम, वैदिक झा, प्रकृति शर्मा और श्वेता सिंघल संयुक्त द्वितीय, जबकि स्वीटी राठौर, सानवी भार्गव एवं मनल बाथम संयुक्त तृतीय रहे। हर्षिता रजक, शिवानी लखेड़ा, आराध्या शर्मा और नित्या शिवहरे को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। समूह नृत्य प्रतियोगिता में डब्ल्यूडीएस समूह एवं एमडीसी समूह संयुक्त प्रथम रहे। संयुक्त द्वितीय स्थान एमिनेंट विद्यालय तथा नवदेवी और नियति (सी-7 समूह) को मिला, जबकि संयुक्त तृतीय स्थान राग्या और पार्थ तथा सेंट जॉन्स विद्यालय ने प्राप्त किया। जैक एंड जिल विद्यालय तथा लव्या और खुशी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top