शिवपुरी। सुरवाया पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 48 घंटे के भीतर चोरी गया सामान बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुरानी इस्तेमालशुदा टोपीदार दो नाली बंदूक बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया।
सुरवाया थाना प्रभारी प्रियंका पाराशर के अनुसार थाना सुरवाया में फरियादी की रिपोर्ट एवं संदेह के आधार पर अपराध क्रमांक 59/26, धारा 331(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी कल्लू पुत्र स्व. रामरतन आदिवासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गूगर, थाना सुरवाया, जिला शिवपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से चोरी गई टोपीदार दो नाली बंदूक बरामद कर ली गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिलेभर में आरोपियों की धरपकड़ और संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गए माल की शीघ्र बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग करैरा प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सुरवाया पुलिस ने यह कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि प्रियंका पाराशर, प्रआर केशव तिवारी, प्रआर कमलकिशोर कबीर, प्रआर हर्ष झा, प्रआर मनीष सैन, प्रआर राजेन्द्र यादव, आर जसपाल संधू, आर नागेन्द्र जाट एवं आर रामलक्ष्मण मधुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

