शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी शिवपुरी द्वारा वेलकम पार्क टूरिस्ट में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटोग्राफर ब्रज दुबे, रफीक अहमद एवं पत्रकार श्रीमती मणिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद फोटोग्राफर साथियों ने तिरंगे को सलामी देकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में देश के प्रति समर्पण, एकता और भाईचारे की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर तीनों मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित फोटोग्राफरों का उत्साह बढ़ाया। फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अतिथियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। सोसाइटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी फोटोग्राफर साथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।


