जन्मदिन पर सेवा और हरियाली का संदेश, विशाल राठौर ने लगाए 80 पौधे

MP DARPAN
0

निराश्रित भवन में वृद्धजनों के साथ सहभोज, बाणगंगा में गौसेवा के बाद दयालु धाम में हुआ पौधरोपण

शिवपुरी। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग जहां उत्सव और खर्च का रास्ता चुनते हैं, वहीं राठौर युवा जागृति मंच के अध्यक्ष विशाल राठौर ने सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण को अपना संकल्प बनाकर समाज के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने 11 अगस्त की शाम अस्पताल चौक स्थित निराश्रित भवन पहुंचकर वृद्धजनों के बीच सहभोज कराया। इसके बाद 12 अगस्त की सुबह प्राचीन सिद्ध स्थल श्री बाणगंगा पहुंचकर वृक्षारोपण और गौशाला में गौसेवा की।

इसके बाद दयालु धाम शिवपुरी परिसर में 80 पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया गया। नीम, पीपल, बरगद, जामुन, अशोक, शमी, आंवला, कन्हैर, बेलपत्र सहित छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। विशाल राठौर ने कहा कि जन्मदिन पर फिजूलखर्ची के बजाय पीडि़त मानवता की सेवा, गौमाता की सेवा और पर्यावरण संरक्षण करना अधिक सार्थक है। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाना आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। पौधरोपण में पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर राठौर, हरिओम राठौर चैन, हरिओम हटैयन, डॉ. राकेश, जितेंद्र, सोनू, राकेश, रविकांत, विवेक, अनिल, कमल, विनोद, ब्रजेश, जीतू, आकाश, भरत, भगवत जी रन्नौद वाले, दिनेश रन्नौद वाले, राजेंद्र सिंह पप्पन, रमन, पवन, दीपक, नरेंद्र, अनिल मनियर और आकाश मोबाइल सहित राठौर युवा जागृति मंच के सदस्य एवं मित्रगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top