शिवपुरी। फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलारस पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी द्वारिका पुत्र भीकम यादव उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय कोलारस के प्रकरण क्रमांक 128/2020, आरसीटी क्रमांक 54/2020 में जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए ग्राम कांकरा स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। वारंटी मौके पर ही मिल गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल कराया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, सउनि गुनेश्वर साय पेकरा, प्रधान आरक्षक रामवरन सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक जानकीलाल, आरक्षक शिववीर सिंह सेंगर एवं ओमप्रकाश भिलाला की विशेष भूमिका रही।
दो साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा
7:22 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


