शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस ने दो बड़ी सफलताएं हासिल करते हुए अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी को ग्राम नरौआ से, जबकि दूसरे को डबरा, जिला ग्वालियर से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की अधिक से अधिक तामील के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीहोर उप निरीक्षक जूली तोमर ने पुलिस दल गठित कर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में माननीय न्यायालय करैरा के प्रकरण क्रमांक 38/2019 में फरार स्थाई वारंटी लखन पुत्र मथुरी प्रजापति उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम नरौआ को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में माननीय न्यायालय करैरा के प्रकरण क्रमांक एससीएनआईए 37/2022 में करीब चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सियाराम पुत्र राम सिंह बघेल उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सीहोर को डबरा से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक जूली तोमर, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह बंजारा, प्रधान आरक्षक बेताल सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक भगवती प्रसाद शिवहरे, आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, आरक्षक सतेन्द्र रावत, आरक्षक धर्मेन्द्र कुशवाह, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, आरक्षक सायल खान, आरक्षक अवधेश रावत, आरक्षक राजकुमार गुर्जर, आरक्षक भारत बघेल एवं आरक्षक शैलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


