तीन साल से फरार एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
सतनवाड़ा थाना पुलिस ने 3 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।  पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, उप पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के निर्देशन एंव कुशल मार्गदर्शन में स्थाई वारंट तामील कराने हेतु थाना सतनवाड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 16 जून को माननीय प्रत्यक्षा कुलेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी जिला शिवपुरी से जारी प्रकरण क्रमांक आरसीटी 1040/2023 के स्थाई गिरफ्तारी वारंटी दीवान परिहार पुत्र रामदायल परिहार उम्र 50 साल निवासी ग्राम काकंर थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी को ग्राम काकर थाना सतनवाडा से गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उनि. सुनील सिंह राजपूत थाना प्रभारी सतनवाडा, प्र.आर. सुरेन्द्र सिंह सुमन, आर. रामप्रकाश, विनोद राठौर, दीपक किरार, महेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top