करैरा पुलिस ने 60 लीटर कच्ची शराब के साथ आदतन तस्कर दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में अवैध शराब बेचने का आदतन अपराधी है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गणेश मंदिर महुअर नदी पुल के पास दबिश दी। यहां बगीचा सरकार मंदिर के पास करैरा निवासी सद्दाम खान को अवैध शराब बेचने के लिए ले जाते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30-30 लीटर की दो प्लास्टिक कट्टियों में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई गई, जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उप जेल करैरा भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद सिंह छाबई, एसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव तथा आरक्षक हरेंद्र गुर्जर, मत्स्येंद्र गुर्जर, राधेश्याम जादौन, विकास दुबे, मधुर श्रीवास्तव, धर्मवीर रावत और महेश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top