पोहरी महाविद्यालय में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नागरिक गोष्ठी आयोजित

MP DARPAN
0


लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन, विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों का किया सम्मान

शिवपुरी। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पोहरी विधानसभा स्तरीय प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन पोहरी महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रबुद्ध नागरिकों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।

गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेड़ा, नरेंद्र विरथरे, पूर्व विधायक दिलीप मुदगल (पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक), जिला कार्यालय प्रभारी विक्की मंगल, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामकली आदिवासी सहित पोहरी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, धीरज व्यास, विष्णु परिहार और चंदन धाकड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। गोष्ठी के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन की स्थापना, सामाजिक समरसता और जनजागरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top