पीजी कॉलेज में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी बहस, एक देश-एक चुनाव पर युवाओं ने रखे तीखे तर्क

MP DARPAN
0

राष्ट्रीय युवा संसद में मंजरी शर्मा ने मारी बाजी, जोया जाफरी द्वितीय और वैष्णवी गर्ग रहीं तृतीय, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

शिवपुरी। शासकीय पीजी महाविद्यालय शिवपुरी में एक देश, एक चुनाव के मुद्दे पर युवाओं ने संसद की तर्ज पर पक्ष-विपक्ष में जोरदार बहस कर अपनी तार्किक क्षमता का परिचय दिया। माय भारत के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा संवाद एवं राष्ट्रीय युवा संसद में छात्र-छात्राओं ने चुनाव सुधार और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से विचार रखे।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों के मुख्य आतिथ्य में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी श्रेया कंदोला और माय भारत के स्वयंसेवकों के विशेष प्रयासों से किया गया। राष्ट्रीय युवा संसद में युवाओं ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए एक देश, एक चुनाव के पक्ष में समय और धन की बचत के तर्क दिए, जबकि विरोध में संघीय ढांचे और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। युवा संवाद में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। समापन पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, माय भारत की टीम और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top