जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने मनाई दीपावली

MP DARPAN
0

सेवा और संवेदना की पेश की मिसाल, जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां

शिवपुरी। दीपावली पर जहां लोग अपने घरों को रोशन करने और उत्सव मनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाकर त्योहार की असली सार्थकता पेश की। उन्होंने हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस दीपावली भी जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

हेमंत ओझा ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर अपनत्व और सहयोग का भाव प्रदर्शित किया। उनकी इस पहल से कई चेहरों पर मुस्कान आई और दीपावली का उत्साह उन लोगों तक भी पहुंचा, जिनके लिए त्योहारों की खुशियां अक्सर सीमित रह जाती हैं। हेमंत ओझा की यह पहल केवल मदद का प्रयास नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी है। उन्होंने अपने कार्यों से यह दर्शाया कि समाज में वास्तविक प्रतिष्ठा पद और संपत्ति से नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनने से मिलती है। दीपावली पर दूसरों के जीवन में खुशियों का दीप जलाने की उनकी यह पहल निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणादायी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top