शिवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने एक मामले में एक साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा दिनांक 02.07.2025 से 10.07.2025 तक चलाये जा रहे स्थाई वारण्ट तामीली के विशेष अभियान के तहत आज थाना प्रभारी बैराड रविशंकर कौशल द्वारा माननीय न्यायालय जेएमएफसी शिवपुरी के एससी न. 141/24 धारा 138 एनआईए स्थाई वारण्टी रामेश्वर पुत्र जालिम सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम आकुर्सी थाना बैराड जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरी रविशंकर कौशल, प्रआर. 947 इकबाल अहमद, आर. 875 ज्ञानसिंह, आर. 1101 चेतन राठौर, आर. 127 लालसिंह, म. आर. 1072 नेहा शुक्ला की विशेष भूमिका रही।