श्रद्धाभाव से मनाई गई कै. माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती, नेताओं-अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

MP DARPAN
0

महान व्यक्तित्व के धनी थे कै. माधवराव सिंधिया: भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव

शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कै.माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्म जयंती मंगलवार को शिवपुरी में सेवा कार्यों और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। शहर के दो बत्ती चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने भी सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि कै. माधवराव सिंधिया एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी दूरदर्शी सोच, नेतृत्व क्षमता और विकास कार्य आज भी ग्वालियर अंचल सहित पूरे मध्यप्रदेश की जनता के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, माखनलाल राठौर, प्रहलाद भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा ने भी अपने विचार रखते हुए सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने किया। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर ने माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर पर वृद्धजनों को भोजन प्रसादी वितरित कर जयंती मनाई। वहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया समारोह समिति के अध्यक्ष तेजमल सांखला के नेतृत्व में सिंधिया छत्री परिसर में भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान छत्री मैनेजर अशोक मोहिते ने माधवराव सिंधिया के व्यक्तित्व और उनसे जुड़े पुराने संस्मरण साझा किए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने कहा कि माधवराव सिंधिया का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उनकी कार्यशैली और मिलनसारिता के कारण जो भी उनसे मिलता, उनका प्रशंसक बन जाता था। कार्यक्रम में जिला महामंत्री लवलेश जैन, केपी परमार, पवन जैन, राकेश गुप्ता, विजय शर्मा, डॉ. रश्मि गुप्ता, लक्ष्मी जाटव, अशोक ठाकुर, रितेश जैन, माणिक जैन, वीरेंद्र शिवहरे, रामसिंह यादव, प्रदीप शर्मा, श्याम राठौर, कृष्णा कुशवाहा, सोनू राजावत, विवेक अग्रवाल, दिलीप मुद्गल, मुकेश सिंह चौहान, प्रिन्स तोमर, विकास शुक्ला, संजय गौतम, दिनेश गर्ग, सौरभ सांखला, रवि कुलश्रेष्ठ सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top