शिवपुरी। जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में अमोला थाना पुलिस ने 5 से 7 साल से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। चौकी अमोलपठा थाना अमोला पुलिस ने माननीय न्यायालय करैरा के प्रकरण क्रमांक 505/19 के स्थाई वारंटी कल्लू उर्फ मोहरसिंह आदिवासी उम्र 35 वर्ष, मुकेश आदिवासी उम्र 37 वर्ष और ब्रिजेंद्र उर्फ बरजोर आदिवासी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम थरखेडा को गिरफ्तार किया। ये तीनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय से जारी वारंट से बचते फिर रहे थे। इसके अलावा प्रकरण क्रमांक आरसीटी 1061/21 के स्थाई वारंटी सुरेश पुत्र दिल्लू वंशकार उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम थरखेडा को भी पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को शनिवार को पकड़कर माननीय न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी अमोलपठा अभिमन्यु राजावत, प्रधान आरक्षक शेर सिंह गौर, आरक्षक प्रदीप कुमार, भगवान सिंह, राहुल कुमार और सुनील रावत की अहम भूमिका रही।
5-7 साल से फरार 4 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
7:43 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


