होली की भाई दूज पर बहनों के बीच पहुंचे दिलीप मुद्गल, साड़ी भेंट कर लिया आशीर्वाद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और भाई-बहन के स्नेह का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल होली की भाई दूज के पावन अवसर पर बहनों के बीच पहुंचे। दीपावली की भाई दूज से शुरू हुई उनकी यह परंपरा होली की भाई दूज पर भी जारी रही।

दिलीप मुद्गल ग्राम पिपरौदा तीर्थ तथा आसपास की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर सभी समाज की बहनों से मिले। इस दौरान बहनों ने परंपरा के अनुसार उन्हें तिलक लगाकर भाई के रूप में सम्मान दिया। मुद्गल ने भी बहनों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और स्नेह स्वरूप साड़ी भेंट कर उनके प्रति अपना सम्मान और प्रेम प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही। बहनों ने दिलीप मुद्गल को लंबे जीवन, सुख-समृद्धि और समाज सेवा के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर क्षेत्र में आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। दिलीप मुद्गल ने कहा कि भाई दूज केवल एक त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज की बहनों का आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान और प्रेरणा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top