फिजीकल पुलिस ने फरार दो गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचा, भेजे गए जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सख्त निर्देशों के तहत थाना फिजीकल पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, खनन, शराब तथा अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अति. पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी शिवपुरी के मार्गदर्शन में 28 फरवरी 2026 को थाना फिजीकल पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर 3 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी बशीर खान पुत्र नसीर खान निवासी चीलोंद शिवपुरी को माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक एससी ईएलई/248/23 (विद्युत अधिनियम) में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 01 वर्ष से फरार गिरफ्तारी वारंटी तैय्यूम खान पुत्र असलम खान निवासी चीलोंद घोसीपुरा शिवपुरी को प्रकरण क्रमांक 254/2025 (एनआई एक्ट) में धरदबोचा गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय स्थापित हुआ है और फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सतत निगरानी व सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नम्रता भदौरिया, उनि भावना राठौड़, प्रआर. 306 सुभाष यादव, आर. 71 राजदेव चौधरी, आर. 462 पंकज श्रीवास्तव तथा सै. 104 मनोज शर्मा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top