नरवर। नरवर क्षेत्र के जुझारू और सक्रिय किसान नेता देवीसिंह कुशवाह को किसान कांग्रेस के नरवर ब्लॉक का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से नरवर सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और हर्ष का माहौल है।
देवीसिंह कुशवाह लंबे समय से किसान हितों की आवाज़ बुलंद करते आ रहे हैं। कृषि समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका तथा किसानों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर देवीसिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान भी किया। क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


