सोशल मीडिया पर छाया दून स्कूल का डिजिटल डांस, छात्राओं ने नृत्य से दिखाया 360 डिग्री कैंपस व्यू

MP DARPAN
0

शिवपुरी।
नवाचार, सृजनात्मकता और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के लिए पहचाने जाने वाले दून पब्लिक स्कूल, शिवपुरी ने अपनी स्थापना के चार गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर ऐसा अनूठा प्रयोग प्रस्तुत किया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। स्कूल की कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं की छात्राओं ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय नृत्य शैली में पूरे कैंपस का 360 डिग्री डिजिटल व्यू प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस विशेष प्रस्तुति का उद्देश्य स्कूल की विश्वस्तरीय सुविधाओं और सुंदर परिसर को एक नए, रचनात्मक दृष्टिकोण से दिखाना था। छात्राओं ने नृत्य की सटीक फॉर्मेशन्स इस तरह रचीं कि कैमरे की नजर से देखने पर नृत्य के साथ-साथ पूरे कैंपस का निरंतर और विहंगम दृश्य सामने आया। कुल बारह छात्राओं ने चार-चार के समूहों में अलग-अलग स्थानों पर भिन्न शैलियों और भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुति दी, जिससे हर फ्रेम जीवंत हो उठा। तकनीक और कला का यह अद्भुत मेल शिवपुरी में पहली बार देखने को मिला है। सोशल प्लेटफॉर्म पर नेटिज़न्स इस प्रस्तुति की सराहना करते नहीं थक रहे, कहीं इसे क्रिएटिव मार्केटिंग कहा जा रहा है तो कहीं एजुकेशन विद इनोवेशन का श्रेष्ठ उदाहरण। इस नवाचार के पीछे नृत्य प्रशिक्षिका प्रियंका अग्रवाल का कुशल निर्देशन और छात्राओं का कठोर अभ्यास रहा। उनकी लयबद्ध प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि सृजनात्मकता सीमाओं में नहीं बंधती। स्कूल संचालिका डॉ. खुशी खान ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। नृत्य के माध्यम से अपने परिसर को परिभाषित करना छात्राओं की रचनात्मकता और टीम-वर्क का जीवंत प्रमाण है। दून स्कूल हमेशा छात्रों को लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top