नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में शिवपुरी स्केटिंग एकेडमी के 4 होनहार स्केटर्स दिखाएंगे दम

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खेल प्रतिभाओं के लिए लगातार पहचान बना रही शिवपुरी स्केटिंग एकेडमी के चार खिलाडिय़ों का चयन 19 मई से 25 मई तक नोएडा में आयोजित होने वाली नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों में रुद्र प्रताप सिंह जाट, अर्जित सिंह धाकड़, चित्रांश दोहरे और कृष्णा शर्मा शामिल हैं। चारों खिलाड़ी 18 मई को नोएडा के लिए रवाना होंगे। इस उपलब्धि से शहर के खेल प्रेमियों और खिलाडिय़ों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली स्केटर्स हिस्सा लेंगे, जहां शिवपुरी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शिवपुरी स्केटिंग एकेडमी के संचालक सुखवीर कुशवाह ने कहा कि खिलाडिय़ों ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर शिवपुरी का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि एकेडमी में खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। खिलाडिय़ों के चयन पर परिजनों, खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top