उधारी मांगना पड़ा भारी, युवक पर झोंकी गोली, खनियाधाना पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी, अवैध बंदूक बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खनियाधाना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरियादी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाले आरोपी को अवैध बंदूक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को फरियादी अच्छेलाल आदिवासी एवं श्रीपत आदिवासी निवासी मजरा बंजारी ग्राम अमुहाय थाना खनियाधाना ने सीएचसी खनियाधाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा से उधारी के पैसे मांगने उसके घर गया था। इसी दौरान आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। विरोध करने पर आरोपी घर के अंदर से भरमार एकनाली बंदूक निकाल लाया और जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली के छर्रे फरियादी के बाएं हाथ और बाईं काख में जा लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए यांगचेन डोलकर भूटिया ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। 15 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सीतापाठा मंदिर की पहाड़ी के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बंदूक लेकर भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश उर्फ कल्ला ओझा निवासी ग्राम खिरिया हाल मजरा बंजारी ग्राम अमुहाय बताया। आरोपी के कब्जे से अवैध भरमार एकनाली बंदूक बरामद की गई। लाइसेंस मांगने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने आम्र्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर उपजेल पिछोर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि रामसिंह भिलाला, हजारीलाल जाटव, जगदीश बंजारा, कमलकिशोर शैथिया, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह पाल, हीरा सिंह पाल, आरक्षक जयवीर गुर्जर, संदीप जाटव, रवि बाथम, योगेन्द्र सिंह, हेमसिंह, अनूप कुमार, दीपक किरार, अरविंद सिंह कौरव, देवेश, आशीष राजपूत, अरुण शर्मा, महिला आरक्षक हनी राजा चौहान एवं चालक आरक्षक राहुल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top