सीएमओ यशवंत राठौर ने संभाला पदभार, बोले-जनता को बेहतर सुविधाएं देना होगी पहली प्राथमिकता

MP DARPAN
0

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी को नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिल गया है। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के आदेश के तहत यशवंत राठौर ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने नगर के प्रशासनिक कार्यों की कमान संभालते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की।

बैठक में श्री राठौर ने सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, राजस्व वसूली, जन शिकायतों के त्वरित निराकरण और चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध तरीके से किए जाएं। नव नियुक्त सीएमओ ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शहर की स्वच्छता को और मजबूत बनाने, पेयजल व्यवस्था को सुचारू रखने, विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top