गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी गईं 20 भेड़ें बरामद, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

MP DARPAN
0

शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई 20 भेड़ों को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गोवर्धन थाना प्रभारी सौरभ तोमर के अनुसार 21 अगस्त 2026 को फरियादी प्रेमा उर्फ प्रेमाराम पुत्र भियाराम उर्फ मियाराम उर्फ भीमजी, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम खराड़ी, थाना कालू, जिला ब्यावर (पाली), राजस्थान, हाल निवासी बसई का जंगल, थाना गोवर्धन ने अपनी 20 भेड़ों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक तौर पर गुम मवेशी कायम किया गया। इसके बाद 24 अगस्त 2026 को अपराध क्रमांक 71/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आनंद राय के नेतृत्व में गोवर्धन पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 4 सितंबर 2026 को गोपालपुर के जंगल में दबिश देकर आरोपी अवरार पुत्र इस्लाम कुरैशी उम्र 42 वर्ष  निवासी भीमनगर कुम्हारपुरा थाना ठाटीपुर, जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई 20 भेड़ें बरामद कर लीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोवर्धन उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, सहायक उपनिरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत, उमाचरण गुर्जर, प्रधान आरक्षक रवि कन्नौजी, अनिल कुमार, आरक्षक  हुकुम सिंह, अतेन्द्र जादौन, पवन वैश, रफीक खान, शैलेन्द्र धाकड़, नरेन्द्र धाकड़ एवं अजीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top