यादव समाज के चल समारोह में दिखी आस्था, भाजपा नेता दिलीप मुद्गल ने किया जोरदार स्वागत

MP DARPAN
0

भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद, समाजबंधुओं को बांटी फ्रूटी-आइसक्रीम

शिवपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर बैराड़ में यादव समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान रही। नगर में निकले चल समारोह का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुद्गल ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

श्री मुद्गल ने चल समारोह में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हाथ जोड़कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने यादव समाज के चल समारोह में शामिल समाजबंधुओं का फ्रूटी और आइसक्रीम वितरित कर जोशीला स्वागत किया। समाजबंधुओं ने श्री मुद्गल द्वारा किए गए स्वागत की सराहना की।

सर्वसमाज के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता

दिलीप मुद्गल लंबे समय से पोहरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न समाजों के सामूहिक जुलूस एवं चल समारोहों में पहुंचकर स्वागत किए जाने की परंपरा जारी है। इसी क्रम में वे पिछले करीब तीन वर्षों से क्षेत्र की विभिन्न समाजों की बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट करते आ रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व पर भी वे बहनों के बीच पहुंचकर उनसे राखी बंधवाते हैं। इसके अलावा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलनों में शामिल होकर वर-वधू पक्ष को उपहार स्वरूप कंबल भेंट करने सहित सामाजिक आयोजनों में सहभागिता करते हैं। यादव समाज के चल समारोह में दिलीप मुद्गल की उपस्थिति और स्वागत कार्यक्रम ने आयोजन को विशेष रूप से आकर्षक बनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों की सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top