शिवपुरी। नरवर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आठ वर्षों से फरार स्थायी वारंटी बररम उर्फ बल्लू कुशवाह उम्र 40 वर्ष पुत्र दयाराम कुशवाह, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, हाल कस्बा नरवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 48/2018 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत माननीय न्यायालय करैरा से स्थायी वारंट जारी था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव, सहायक उपनिरीक्षक राधाकृष्ण बेजारा, प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव, आरक्षक प्रभजोत सिंह, गौरव जादौन, नरेन्द्र मौर्य, माधो सिंह, रेजीव तथा चालक आरक्षक राजबहादुर चौकोटिया की सराहनीय भूमिका रही।
8 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, नरवर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
8:32 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


