शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अखलेश पुत्र गब्बर सिंह गुर्जर निवासी घेघोली, थाना घाटीगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 96/2018 में वर्ष 2021 से स्थायी वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कटमई से गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब मुले, एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका पाराशर, प्रधान आरक्षक हर्ष झा, दिलीप राजावत एवं आरक्षक देशराज राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
5 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
8:26 pm
0
अन्य ऐप में शेयर करें


