वारदात की फिराक में खड़ा युवक बैराड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा, कट्टा-कारतूस सहित गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। बैराड थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात की नीयत से खड़े एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गिर्राज सोनी उम्र 26 वर्ष पुत्र विजयलाल सोनी, निवासी कालामढ़, बैराड को ठाकुर बाबा मंदिर के पास धौरिया रोड से मुखबिर की सूचना पर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने करीब 4 हजार रुपये कीमत का हथियार व कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 259/2026 में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में हुई। अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक गिर्राज मीणा, इकबाल अहमद, आरक्षक शोभाराम मीणा, अजय नीखरा तथा वाहन चालक मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top