5 जुलाई को शिवपुरी को मिलेगी 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री की सौगात, सीएम मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री सिंधिया रखेंगे आधारशिला

MP DARPAN
0

अडानी ग्रुप के करण अडानी और जीत अडानी रहेंगे मौजूद, झांसी तिराहे से पोलो ग्राउंड तक भव्य रोड शो

शिवपुरी। आगामी 5 जुलाई को शिवपुरी जिले के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाली में लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री की आधारशिला मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा रखी जाएगी। इस अवसर पर अडानी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडानी एवं डायरेक्टर जीत अडानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष प्रयासों से शिवपुरी को यह महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना मिली है, जिससे जिले में औद्योगिक विकास, रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में बदरवास के ग्राम बूढ़ाडोंगर में जैकेट फैक्ट्री का शुभारंभ भी विकास की इसी श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा अडानी समूह के वरिष्ठ अधिकारी विशेष विमान से शिवपुरी पहुंचेंगे। इसके बाद सभी अतिथि सड़क मार्ग से झांसी तिराहे तक आएंगे, जहां से खुली गाड़ी में भव्य रोड शो निकालकर जनता का अभिवादन करेंगे। रोड शो झांसी तिराहे से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड होते हुए पोलो ग्राउंड पहुंचेगा। यहां डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री की आधारशिला रखी जाएगी तथा विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं अन्य अतिथि संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, विधायक देवेंद्र जैन, महेंद्र यादव, पीतम सिंह लोधी, रमेश खटीक, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, पूर्व कार्यसमिति सदस्य हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी, लवलेश जैन, के.पी. परमार, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, विजय शर्मा, केशव सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, नवाब सिंह कुशवाहा, गोपाल पाल, जिला मंत्री नीरज तोमर, सोनू राजावत, निर्दोष गोयल, वेदांश सविता, अनिल श्रीधर, कपिल भार्गव, मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विपुल जैमिनी, कृष्णा कुशवाहा, पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लवगीकर, प्रशांत राठौर, अनिल राठौर, उमेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र टेड़िया, प्रदीप शर्मा (पार्षद) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिवपुरी जिले एवं शहर के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top